ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडासुरक्षा गार्ड ने नशे में चलाई गोली, गिरफ्तार

सुरक्षा गार्ड ने नशे में चलाई गोली, गिरफ्तार

सेक्टर-62 में एक निर्माणाधीन कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड शनिवार देर रात शराब के नशे में फायरिंग करने लगा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बंदूक...

सुरक्षा गार्ड ने नशे में चलाई गोली, गिरफ्तार
Center,DelhiSun, 28 May 2017 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

सेक्टर-62 में एक निर्माणाधीन कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड शनिवार देर रात शराब के नशे में फायरिंग करने लगा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है। सुरक्षा गार्ड का शस्त्र लाइसेंस रद्द किया जाएगा। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की पहचान सुबोध यादव निवासी सिरसागंज, फिरोजाबाद के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक सुबोध एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। उसके पास बंदूक का लाइसेंस है। शनिवार रात वह सेक्टर-62 सी-ब्लॉक की एक निर्माणाधीन कंपनी में तैनात था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने शराब के नशे में फायरिंग की। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की बंदूक कब्जे में ले ली गई है, उसका लाइसेंस रद्द करने के लिए अपील की जाएगी। शराब के नशे में सुबोध किसी शख्स पर भी गोली चला सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें