मेडिकल शिक्षा के प्रति जागरूक किया

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में निम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने आईसीयू इमरजेंसी और बाल चिकित्सा में प्रिसिजन गाइडेड एंटीमाइक्रोबियल उपयोग पर एक सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम सिंह ने एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के खतरे पर चिंता जताई। डॉ. उमा भारद्वाज ने जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मेडिकल शिक्षा के प्रति जागरूक किया

ग्रेटर नोएडा। निम्स में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आईसीयू इमरजेंसी और बाल चिकित्सा में प्रिसिजन गाइडेड एंटीमाइक्रोबियल उपयोग विषय पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डॉ. विक्रम सिंह (चांसलर) रहे। उन्होंने एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों के इस्तेमाल से बचने की बात कही। डॉ. उमा भारद्वाज ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल स्टेवार्डशिप को मेडिकल शिक्षा और आम लोगों तक जागरूकता के माध्यम से पहुंचाना जरूरी है। वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. इकबाल कौर और डॉ. बी.एल. शेरवाल ने एंटीबायोटिक के सही और जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। ---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।