स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, छह बच्चे घायल
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर में सोमवार की सुबह स्कूल वैन बाइक सवार को बचाने के

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। शहर में सोमवार की सुबह स्कूल वैन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। वैन चालक को भी चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह वैन चालक राकेश ऐच्छर स्थित निजी स्कूल के बच्चों लेकर जा रहा था। वैन में छह बच्चे सवार थे। एडब्ल्यूएचओ पुलिस चौकी क्षेत्र में निजी अस्पताल के समीप स्कूल वैन का चालक राकेश बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा।
इस बीच अनियंत्रित वैन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में वैन में सवार सभी बच्चे घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। बच्चों ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच रास्ते से गुजर रहे राहगीर सुनील और उनकी पत्नी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन बच्चों को अपने साथ घर ले गए। हादसे में स्कूल वैन क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को भी चोटें आईं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन या परिजनों की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


