स्कूल की दो बसें आपस में टकराईं, दस से अधिक बच्चे चोटिल

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेनो वेस्ट में बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में दस से अधिक बच्चे चोटिल हो गए। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

स्कूल की दो बसें आपस में टकराईं, दस से अधिक बच्चे चोटिल

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही दो बसें आपस में टकरा गईं। दोनों बसों में सवार दस से अधिक बच्चे चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट जान स्कूल की दो बसें बुधवार की सुबह बच्चों को लेकर आ रही थीं। दोनों बसें आगे पीछे चल रही थीं। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक यूटर्न के पास आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ऐसे में पीछे चल रही बस उससे टकरा गई। हादसे में कुछ बच्चों को हल्की चोट लगी। बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलाकर उनके घर भेज दिया गया है। इस मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बस चालकों से पूछताछ की जा रही है。

हादसे के बाद चीख पुकार मची

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद बस में मौजूद बच्चों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में 30 से अधिक बच्चे सवार थे। राहगीरों ने तुरंत मदद की और जिन बच्चों को चोटें लगीं, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान बच्चे काफी डर गए थे। वह रोने चिल्लाने लगे। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी सूचना पर अस्पताल पहुंच गए। परिजन बच्चों को अपने साथ घर लेकर गए।

15 दिन में तीसरा हादसा

स्कूल बस और स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने का 15 दिन में यह तीसरा मामला है। दादरी कोतवाली क्षेत्र में 13 अप्रैल को दो स्कूलों की बसों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दस से अधिक बच्चों को चोटें आईं थीं। एक बस का चालक भी घायल हुआ था। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में 20 अप्रैल को एक स्कूल वैन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में छह बच्चे घायल हुए थे। अब बुधवार को ग्रेनो वेस्ट में दो बसों के बीच टक्कर हुई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसे में कितने बच्चे घायल हुए?
दुर्घटना में दस से अधिक बच्चे चोटिल हो गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।