सिरसा से खेरली तिराहा के बीच जाम से छुटकारा मिलेगा

Apr 06, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहा तक की सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। यह सड़क 7.5 मीटर से बढ़ाकर 10.5 मीटर की जाएगी। इस परियोजना पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे और डेढ़ साल में पूरा होने का लक्ष्य है। इससे जाम की समस्या कम होगी।

सिरसा से खेरली तिराहा के बीच जाम से छुटकारा मिलेगा

दनकौर- सिकंद्राबाद मार्ग को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ी करने का काम शुरू, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डिवाइडर बनाया जाएगा नंबर गेम7.5 मीटर से बढ़ाकर 10.5 मीटर की जाएगी चौड़ाई20 करोड़ रुपये का इस काम पर खर्च किए जाएंगेग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहा तक की सड़क को चौड़ी करने का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया। दनकौर- सिकंद्राबाद मार्ग को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क के चौड़ी होने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। डेढ़ साल में काम पूरा करने का लक्ष्य है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर काम का शुभारंभ किया।अधिकारी

के मुताबिक 7.5 मीटर चौड़ी सड़क को 10.5 मीटर किया जाएगा। एक नई लेन बनने से यह सड़क तीन लेन की हो जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डिवाइडर बनाया जाएगा, ताकि लोग गलत दिशा में वाहन न चला सकें। इस काम पर करीब 20 करोड़ रुपये का खर्च किए जा रहे हैं। काम के शुभारंभ अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार सड़कों का जाल बिछाकर विकास को नई गति देने का काम कर रही है। सिरसा से खेरली नहर तक की सड़क के चौड़ी होने से आवागमन सुगम हो जाएगा। 7.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर, परीचौक और कासना होते हुए खेरली तिराहा पर दनकौर- सिकंद्राबाद मार्ग को जोड़ने वाली यह सड़क अभी सिरसा गोलचक्कर से आगे मात्र दो लेन की है। इस रास्ते से बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंद्राबाद, ककोड़, झाझर आदि प्रमुख कस्बों के अलावा आसपास के लगभग 250 गांवों के लोगों आना- जाना है। ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से अक्सर जाम लग जाता है।-----डेढ़ साल में काम पूरा होगाअगले कुछ माह बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान चालू होने के बाद शहर में ट्रैफिक का दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए सड़कों को चौड़ी करने को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना के तहत सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहा तक सड़क को चौड़ी करने का काम शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि यह काम डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। इससे आसपास के गांवों के साथ खुर्जा और सिकंद्राबाद की तरफ जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा। सुगम आवागमन के लिए क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली अन्य सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा। कई सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।------------------------ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहा तक की सड़क को चौड़ी करने का काम शुरू करा दिया गया है। यह काम पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए सड़कों को चौड़ी करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।