Hindi NewsNcr NewsNoida NewsRising Dengue Threat in Noida Amidst Rain and Flooding
डेंगू सहित अन्य बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ा

डेंगू सहित अन्य बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ा

संक्षेप:

नोएडा में बारिश और बाढ़ के कारण डेंगू सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 153 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति को नियंत्रण में बता रहा है, जबकि मलेरिया विभाग ने...

Fri, 5 Sep 2025 10:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बारिश और बाढ़ के कारण डेंगू सहित अन्य बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जिले में गुरुवार तक डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 153 हो गई थी और शुक्रवार को जिला मलेरिया विभाग ने रिपोर्ट जारी नहीं की है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने कहा कि बरसाती पानी की वजह से मलेरिया और डेंगू बढ़ने का खतरा है, जिसको देखते हुए विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। डेंगू पीड़ित मरीजों के घरों और आसपास के एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कूलर, गमलों, बर्तनों या कहीं भी रुके हुए पानी को नियमित रूप से खाली करके साफ करें, क्योंकि डेंगू का मच्छर रुके हुए पानी में पनपता है। डेंगू से बचने के लिए जलजमाव वाली जगहों पर मिट्टी का तेल डालें, इससे पानी की सतह पर एक परत बन जाती है जो मच्छरों के लार्वा को सांस लेने से रोकती है और उन्हें मार देती है। उन्होंने कहा कि लोग भी बीमारी से बचें। डेंगू से बचने के लिए लंबी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली दवाइयों का इस्तेमाल करें। सोने के समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।