बहू का शव मिलने के बाद सेवानिवृत्त न्यायाधीश सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

भोपाल में एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश और उनके वकील बेटे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उनकी बहू, ट्विशा शर्मा, का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बहू का शव मिलने के बाद सेवानिवृत्त न्यायाधीश सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल, नोएडा एजेंसी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश और उनके वकील बेटे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कटारा हिल्स इलाके में रहने वालीं सेवानिवृत्त न्यायाधीश की बहू 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस के अनुसार, ट्विशा शर्मा की मुलाकात वर्ष 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी और इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में विवाह किया था।

पुलिस ने बताया कि समर्थ सिंह और उनकी मां सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ट्विशा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रबंधन ने रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने ने बताया कि ट्विशा उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं और उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने दावा किया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे तक ट्विशा ने उनसे फोन पर बात की थी और वह भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थीं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (जोन-2) गौतम सोलंकी ने बताया कि गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।