Hindi NewsNcr NewsNoida NewsResidents Protest in Greater Noida for Basic Amenities in Sikka Kamna Green Society
सिक्का कामना ग्रीन सोसाइटी मूलभूत सुविधाओं को परेशान

सिक्का कामना ग्रीन सोसाइटी मूलभूत सुविधाओं को परेशान

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता सेक्टर-143 स्थित सिक्का कामना ग्रीन सोसाइटी में रविवार को मूलभूत

Feb 01, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता सेक्टर-143 स्थित सिक्का कामना ग्रीन सोसाइटी में रविवार को मूलभूत सुविधाओं के विरोध में निवासियों ने प्रदर्शन किया। सोसाइटी के लोगों ने सुबह 10 बजे सोसाइटी का गेट बंद कर दिया और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। सोसाइटी में बिजली, पानी, लिफ्ट जैसी सुविधाओं का अभाव है। करीब पंद्रह वर्ष बाद भी बिल्डर अब तक सोसाइटी में क्लब और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधा नहीं दे सका है। सोसाइटी में पहले चरण के तहत पांच टॉवर तैयार हो चुके हैं। इनमें करीब 500 परिवार रहते हैं, लेकिन अभी तक सोसाइटी के लिए घरेलू बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है व न ही गंगाजल की आपूर्ति होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निवासियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रजिस्ट्री भी है। बिल्डर द्वारा सुविधा विकसित न करने के लिए चलते लोग अपना फ्लैट बेचना चाहते हैं, लेकिन रजिस्ट्री ना होने से उन्हें दिक्कत हो रही है। आरोप है कि बिल्डर खरीदारों से वर्षों पहले भुगतान ले चुका है, लेकिन उन्हें समय पर कब्जा नहीं दिया जा रहा। सोसाइटी में अबतक ना तो पार्क बना है और ना ही खेलकूद के कुछ इंतजाम है। पानी के टैंक खुले रहते हैं, जिससे उसमें आए दिन गंदगी जमा होती रहती है। आरोप यह भी है कि निवासी सोसाइटी के मुख्य द्वार पर सुविधा न होना बोर्ड चस्पा करता हैं, जिसे बिल्डर प्रबंधन की ओर से हटा दिया जाता है। इससे नए खरीदार गुमराह होते हैं। निवासियों का यह प्रदर्शन दोपहर डेढ़ बजे तक चला। लोगों को शांत कराने के लिए सेक्टर-142 पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां निवासियों ने पुलिस की मौजूदगी में बिल्डर प्रबंधन से बातचीत की। बिल्डर प्रबंधन की ओर से हरचरन सिंह ने जल्द घरेलू बिजली कनेक्शन और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का दावा किया। हालांकि कार्य पूरा होने की कोई निर्धारित समयसीमा तय नहीं की। इससे निवासियों में आक्रोश है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सोसाइटी में सुविधाएं विकसित नहीं की जाती है तो अनिश्चित आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान मौके पर काशीनाथ शुक्ला, सुनील कुमार, कौशल किशोर, राजेश, निशांत, समरजीत, राहुल सिंह, राहुल गुप्ता, डॉ. मनु शर्मा, संजीत कुमार आदि मौजूद रहे।