कम सुरक्षाकर्मी तैनात करने का आरोप लगाकर हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्स वुड्स सोसाइटी में लोगों ने सुरक्षा कर्मियों की संख्या में घोटाले का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि हर महीने 175 सुरक्षाकर्मियों का बिल बनाया जाता है, लेकिन केवल 28 ही मौजूद थे। लोगों ने मौजूदा सुरक्षाकर्मियों को बाहर निकाल दिया और प्रशासन से जांच की मांग की।

कम सुरक्षाकर्मी तैनात करने का आरोप लगाकर हंगामा

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्स वुड्स सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की संख्या में घोटाले का आरोप लगाकर लोगों ने सोमवार देर रात को हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा हर महीने 175 सुरक्षाकर्मियों की बिलिंग की जा रही है, लेकिन हकीकत में आधे सुरक्षा कर भी सोसाइटी में मौजूद नहीं हैं। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया और उपस्थित सुरक्षाकर्मियों को भी सोसाइटी से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। सोसाइटी में रहने वाले दीपक का आरोप है कि हर महीने रजिस्टर में 175 सुरक्षाकर्मी की हाजिरी लगाई जाती है, जब लोगों ने औचक निरीक्षण किया तो उसमें केवल 28 सुरक्षाकर्मी ही मौके पर पाए गए।

फर्जी सुरक्षाकर्मियों की हाजिरी लगाकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि यह एडहॉक एओए और सिक्योरिटी एजेंसी की मिलीभगत से हो रहा है। लोगों ने विरोध जताते हुए मौजूदा सुरक्षाकर्मियों को सोसाइटी से बाहर कर दिया। मामले को बढ़ता देखकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी फंड में घोटाला किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।