सोसाइटी में बिजली की समस्या से परेशान लोग
ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेनो वेस्ट की न्यूटेक ला पालेशिया सोसाइटी में बिजली की समस्या से

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की न्यूटेक ला पालेशिया सोसाइटी में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि सोसाइटी में पर्याप्त लोड नहीं है। इसकी वजह से आधी सोसाइटी में रोजाना लाइट कट जाती है। बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सोसाइटी निवासी सोमेश्वर मिश्रा ने बताया कि परिसर में करीब 200 से अधिक परिवार रहते हैं। रोजाना रात में करीब तीन से चार घंटे आपूर्ति बाधित रहती है। इसके बाद डीजी चलाकर बिजली की आपूर्ति की जाती है। डीजी का अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। इस मामले में सोसाइटी के मेंटेनेंस ऑफिस में कई बार संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


