बिल्डर पर लोगों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा की कैपिटल एथेना सोसाइटी के निवासियों ने डीजी शुल्क में कटौती को लेकर बिल्डर के साथ बैठक की। आरोप है कि बैठक में बिल्डर प्रतिनिधियों ने दुर्व्यवहार किया और शिकायत करने पर धमकी दी। निवासी हर महीने मेंटेनेंस शुल्क जमा करते हैं, लेकिन सुविधाएं खराब हैं। बिल्डर से संपर्क नहीं हो पाया।

बिल्डर पर लोगों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप

ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। कैपिटल एथेना सोसाइटी के लोगों ने शनिवार को डीजी शुल्क की कटौती को लेकर बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक की। लोगों का आरोप है कि बैठक में बिल्डर प्रतिनिधियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और शिकायत करने पर धमकी भी दी। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले कॉमन एरिया में कार्य कराया गया था, जिसका बिजली खर्च भी फ्लैट मालिकों पर डाल दिया गया। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना, सहमति या बैठक के प्रत्येक फ्लैट से डीजी शुल्क के नाम पर 1,500 रुपये तक काट लिए गए। जब लोगों ने इस संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। शनिवार को आयोजित बैठक में भी निवासियों ने अपनी आपत्तियां रखीं, लेकिन समाधान के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।लोगों ने बताया कि वे हर महीने समय पर मेंटेनेंस शुल्क जमा करते हैं, इसके बावजूद सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति खराब है। वही, इस मामले को लेकर बिल्डर नवीन से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।