Noida News: मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। शहर के परी चौक स्थित असल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के लोग मूलभूत

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के परी चौक स्थित असल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के लोग मूलभूत सुविधाएं न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने सोमवार को प्राधिकरण के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वे धरने को समाप्त नहीं करेंगे। सोसाइटी में रहने वाले अमरदीप ने बताया कि सेक्टर में सड़क, बिजली, पानी इत्यादि जैसी सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहीं। प्राधिकरण के निर्देश के बाद 28 महीने पहले उनके खाते में रखरखाव शुल्क भी जमा कर दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई भी विकास का कार्य शुरू नहीं हुआ।
केवल टेंडर प्रक्रिया शुरू कर लोगों को दिलासा दिया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने पर वे केवल सर्वेक्षण कर चले जाते हैं, लेकिन कोई खास ठोस कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में अब लोगों ने मजबूरन यह प्रदर्शन करने का फैसला लिया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे इस प्रदर्शन जारी रखेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


