Hindi NewsNcr NewsNoida NewsResidents of Amrapali Laser Valley Society Raise Concerns Over Encroachments and Water Supply Issues in Greater Noida
अतिक्रमण और पेयजल की समस्या को लेकर बैठक की

अतिक्रमण और पेयजल की समस्या को लेकर बैठक की

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में लोगों ने बैठक आयोजित की। इस बैठक में सड़क पर अतिक्रमण और पेयजल की समस्या उठाई गई। निवासी महेश यादव ने बताया कि अतिक्रमण से जाम और दुर्घटनाएँ हो रही...

Sep 07, 2025 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में विभिन्न सोसाइटियों के लोगों ने संयुक्त बैठक का आयोजन किया। बैठक में लोगों ने सड़कों पर हो रही अतिक्रमण और पेयजल की समस्या को उठाया, जिससे लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। निवासी महेश यादव ने बताया कि सड़कों पर लगातार रेडी-पटहरी वालों का अतिक्रमण कर में बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। साथ ही, कई बार यह अतिक्रमण दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाते हैं। वही, सोसाइटी में गंगाजल की आपूर्ति को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी की आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लगातार प्राधिकरण से शिकायत भी करते हैं, लेकिन कोई समाधान करने के लिए तैयार नहीं है। बिल्डर और प्राधिकरण हजारों खरीदारों को परेशान कर रहे हैं। अभी तक विभिन्न सोसाइटी में ओसी और सीसी नहीं मिली हैं, जिनके कारण रजिस्ट्री रुकी हुई है।