ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाशाहपुर में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले

शाहपुर में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले

नोएडा। संवाददाता

शाहपुर में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 10 Sep 2018 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सेक्टर-128 शाहपुर गांव के पुश्ता के पास रविवार सुबह प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से तनाव पैदा हो गया। सूचना पर सीओ प्रथम और कोतवाली एक्सप्रेस-वे एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेष को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ प्रथम अवनीश कुमार ने बताया कि सेक्टर-128 शाहपुर गांव निवासी हरीश ने रविवार सुबह सेक्टर-128 पुश्ता पर प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना-100 नंबर पर पुलिस को दी। हरीश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यहां मीट की दुकान चलाने वालों पर शक है।

ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों ने ही प्रतिबंधित पशु की हत्या कर उसके अवशेष यहां लाकर फेंके हैं। देर रात को यहां अवशेष फेंके जाने की आशंका है। रात 10 बजे तक पुश्ते पर अवशेष नहीं थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें