धर्मांतरण के लिए उकसाने का धंधा 15 वर्षों से चल रहा
जिले में पन्द्रह साल से चल रहा है धर्मांतरण के लिए उकसाने का धंधा ग्रेटर

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले में धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रलोभन देकर उकसाने का मामला पिछले पन्द्रह साल से चल रहा है। दादरी से इसकी शुरुआत हुई जो धीरे-धीरे कस्बे से निकलकर शहर की ओर बढ़ रहा है। हिंदू संगठनों का कहना है कि पुलिस इसमें कार्रवाई करती है लेकिन, इसकी जड़ तक नहीं पहुंच पाती। इससे यह मामला अब बड़े स्तर पर पहुंच गया है। दादरी कस्बे के गौतमपुरी मोहल्ले में करीब पन्द्रह साल पहले ईसाई धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों को प्रलोभन देने के लिए रविवार को प्रार्थना सभा कराते थे। एक हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी ने बताया कि मोहल्ले में सार्वजनिक स्थल पर चोरी छिपे सभा आयोजित की जाती थी, लेकिन इस धर्मांतरण को लेकर लोग जागरुक नहीं थे।
कोई विरोध भी नहीं करता था। एक लाख रुपये का प्रलोभन देकर धर्म के प्रति लोगों को उकसाया जाता था। उसे दौरान कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी। पुलिस मौके पर पहुंचती थी। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग वहां से भाग जाते थे। पुलिस ने एक दो बार कार्रवाई भी की। अब यह मामला कस्बे से निकलकर शहर तक पहुंच गया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में रविवार को प्रार्थना सभा की जाती थो। धर्म के प्रति लोगों को उकसाया जाता था और प्रलोभन दिया जाता था। करीब चार महीने पहले डेल्टा दो में ऐसा मामला सामने आया था सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर डेल्टा-2 में हिंदू परिवार की महिला को इसाई धर्म अपनाने के लिए लालच देने पहुंचीं महिलाओं समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सभी आरोपी घर में हिंदू परिवार की महिला को धन का लालच देकर धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे। महिला के पति ने पड़ोसियों की मदद से चार आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंपा था। आरोपी 15 दिन में दूसरी बार उसके घर पहुंचे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से ईसाई धर्म के प्रचार से संबंधित पर्चे और बाइबल के उद्धरण मिले थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



