Noida News: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 75 लाख

Noida News: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 75 लाख रुपये ठगी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पंजाब के मोहाली निवासी पीड़ित राजीव आहूजा ने न्यायालय को बताया कि उनकी मुलाकात सेक्टर ईटा-1 निवासी सौरभ सुमन और कैलाश शर्मा से हुई।

आरोपियों का धन उगाही प्लान

सौरभ ने राजीव से संपर्क कर कहा कि सेक्टर पाई-थ्री में उनका मकान है, जो उन्हीं के नाम पर है। वह मकान बेचना चाहते हैं। 4.30 करोड़ रुपये में मकान का सौदा तय हुआ। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों को 75 लाख रुपये दे दिए। बाकी के 3.55 करोड़ ट्रांसफर डीड करते समय देने थे। तीन माह में आगे की प्रक्रिया पूरी करानी थी, लेकिन आरोपी टाल मटोल करने लगे।

जानकारी हासिल करने पर गड़बड़ी का पता चला

गड़बड़ी की आशंका होने पर राजीव ने मकान के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि मकान पर लोन ले रखा गया है। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦यह ठगी का मामला किस शहर में हुआ?−
यह ठगी का मामला ग्रेटर नोएडा में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी