Noida News: भगवान कल से रथ पर सवारे होंगे
Noida News: नोएडा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए सभी तैयारियाँ पूरी हो गई हैं। गुरुवार को शहर में चार स्थानों पर यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। यात्रा में 50 फीट ऊंचे रथ पर भगवान जगन्नाथ सवार होंगे। मन्दिरों में नेत्रोत्सव भी मनाया गया।

Noida News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लेकर तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार को शहर में चार स्थानों पर यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन, आकर्षक झांकियां और सैंकड़ों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भगवान को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा रथयात्रा शाम के 4 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर सेक्टर-33 के इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में 50 फीट ऊंचे रथ पर भगवान जगन्नाथ सवार होंगे। देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से सजाया जाएगा। इसके अलावा यात्रा में भजन-कार्तन, संकीर्तन मंडली और श्रद्धालुओं की टोलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा पहली बार निकाली जा रही रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ को आकर्षक घोड़ा-बग्गी में विराजमान कर यात्रा निकाली जाएगी, जो सेक्टर-61 स्थित रॉयल गार्डन से शुरू होकर सेक्टर-61 के सामुदायिक केंद्र पर संपन्न होगी। वहीं, सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर से यात्रा बसई गांव होते हुए सेक्टर-71 स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में इस्तेमाल होने वाले रथ की ऊंचाई 22 फीट की होगी, जिसे ओडीशा के कारीगरों ने तीन महीनें में तैयार किया है। इसके अलावा सेक्टर-34 स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली जाएगी जो पूरे सेक्टर का चक्कर लगाकर सेक्टर-34 के सामुदायिक केंद्र पर पूरी होगी。
मंदिरों में नेत्रोत्सव मनाया गया
यात्रा से पहले मंगलवार को सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-61 स्थित स्वर्ण क्षेत्र और सेक्टर-34 स्थित जगन्नाथ मंदिर में नेत्रोत्सव मनाया गया। नेत्रोत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम और माता सुभद्रा के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिरों में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। स्नान पूर्णिमा पर विशेष महाअभिषेक के बाद भगवान 15 दिनों तक अनासर (विश्राम) में रहे।
कुलदीप शर्मा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


