Hindi NewsNcr NewsNoida NewsRailway Team Dominates UP in CK Nayudu Trophy Match
रेलवे की टीम ने यूपी के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल की

रेलवे की टीम ने यूपी के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल की

संक्षेप:

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी ग्रेटर नोएडा,कार्यालय संवाददाता। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए

Nov 03, 2025 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी ग्रेटर नोएडा,कार्यालय संवाददाता। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर के क्रिकेट मैदान पर रेलवे और उत्तर प्रदेश टीम के बीच चल रहे मुकाबले में रेलवे की टीम ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मजबूत स्थिति हासिल कर ली है। चार दिवसीय टेस्ट मैच की शुरूआत रविवार को हुई थी। सोमवार को मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रेलवे की टीम ने पहली पारी के आधार पर 120 रन की लीड ली थी, लेकिन अब दूसरी पारी में बिना किसी विकेट के नुकसान के 60 रन जोड़कर कुल बढ़त 180 रन तक पहुंचा दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार को खेल खत्म होने तक रेलवे के बल्लेबाज अंचित यादव 26 और आयुष कुमार 28 रन बनाकर मैदान में डटे थे। यूपी की टीम अपनी पहली पारी में पिछड़ रही है और फॉलोऑन के खतरे से जूझ रही है। मैच की शुरुआत रेलवे की पहली पारी से हुई, जहां टीम के खिलाड़ी 302 रन बनाने में सफल रहे। जवाब में उतरी उत्तर प्रदेश की टीम महज 182 रन पर आलआउट हो गई। टीम की शुरुआत खराब रही और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। आदर्श सिंह ने 34 रन का योगदान दिया। कप्तान समीर रिजवी ने अकेले संघर्ष किया और 65 गेंदों में शानदार 69 रन की पारी खेली। इस मैच में अब रेलवे की टीम उत्तर प्रदेश के सामने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मंगलवार को तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर रेलवे और मजबूत स्थिति में होगी, जबकि यूपी को बड़ी साझेदारी की जरूरत पड़ेगी।