ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडादेश-विदेश से आने वाले 14 दिन तक क्वारंटाइन होंगे

देश-विदेश से आने वाले 14 दिन तक क्वारंटाइन होंगे

कोरोना प्रभावित देश-राज्य वाले क्वारंटाइन होंगे सुरक्षा नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता : कोरोना प्रभावित देश...

देश-विदेश से आने वाले 14 दिन तक क्वारंटाइन होंगे
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाTue, 23 Feb 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता :

कोरोना प्रभावित देश और राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इसकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम बना दी गई है। जो सेक्टर-59 स्थित कॉल सेंटर से निगरानी करेंगे। नवंबर के बाद से सिर्फ ब्रिटेन से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है, लेकिन कई अन्य देशों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे इन देशों से आने वाले लोगों को भी नई व्यवस्था में शामिल किया गया है।

वर्तमान में ब्रिटेन के साथ ही ब्राजील सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल सहित कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों को भी होम क्वारंटाइन किया जाएगा। इन लोगों की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी शासन को देगी। वहां से नोएडा के निवासियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनसे संपर्क कर उन्हें होम क्वारंटाइन के बारे में जानकारी देगी। इन लोगों पर नियमित रूप से निगरानी होगी।

डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की जानकारी प्रतिदिन लेगी। कोरोना के लक्षण मिलने की स्थिति में उनके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। वर्तमान में गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।

सेक्टर-59 स्थित कोरोना कॉल सेंटर के प्रभारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि विदेश या प्रभावित राज्यों से आने वाले एक भी व्यक्ति क्वारंटाइन नहीं है। शासन से मिलने वाली सूची के अनुसार इस प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में ब्रिटेन से लौटे 126 लोग होम क्वारंटाइन में हैं। इनलोगों की सेहत के बारे में प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है। उन्हें बताया गया है किसी भी तरह के शारीरिक दिक्कत होने पर कॉल सेंटर पर तुरंत बात करें।

औद्योगिक शहर होने से कई देशों के लोगों की आवाजाही

कई से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियां नोएडा और ग्रेनो में स्थित है। ऐसे में यहां कई देशों के लोगों की प्रतिदिन आवाजाही है। कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वहीं नोएडा और ग्रेनो के हजारों लोग अलग-अलग देशों में रहकर नौकरी कर रहे हैं। ये लोग भी अपने घर वापस लौट रहे हैं। इस लिहाज से दोनों शहरों में कोरोना संक्रमण के फैलने की सबसे अधिक आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें