रास्ते में रोककर युवती से बदसूलकी
ग्रेटर नोएडा के रोही गांव में एक युवती के साथ सरेआम बदसूलकी का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को पकड़कर धमकाया और गालियां दीं। पीड़िता ने डर की वजह से पहले किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में अपनी...

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के रोही गांव में युवती के साथ सरेआम बदसूलकी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी रविवार को गांव की एक दुकान से अपने घर लौट रही थी। यशपाल ने रास्ते में उसका हाथ पकड़ कर घर की तरफ खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को गालियां दीं और घर में किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पीड़िता ने एक-दो दिन तक किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।
इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




