Noida News: सोसाइटी में चुनाव और ऑडिट कराने की मांग पर लोगों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा के महागुन मॉर्डन सोसाइटी में निवासियों ने एओए चुनाव और बिजली शुल्क को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि सोसाइटी के चुनाव लंबे समय से नहीं हुए हैं और फीस की वसूली नियमों का पालन नहीं करती। एओए ने इसे बदनाम करने की कोशिश बताया है।

Noida News: सोसाइटी में चुनाव और ऑडिट कराने की मांग पर लोगों का प्रदर्शन

Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉर्डन के लोगों ने रविवार को अपार्टमेंट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सोसाइटी के एओए के चुनाव कराने, सोसाइटी के वित्त लेनदेन का ऑडिट करने, सामान्य क्षेत्र के रखरखाव और बिजली का शुल्क वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के उद्देश्य

वहीं, एओए का कहना है कि सोसाइटी के कुछ लोग अपार्टमेंट को बदनाम करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे अंशुमान सिंह और कमलप्रीत कौर ने बताया कि सोसाइटी में 2600 परिवार रहते हैं। एनसीआर की बड़ी सोसाइटी में महागुण मॉर्डन शामिल है। रविवार को सोसाइटी के लोग क्लब परिसर के पास एकत्रित हुए। होर्डिंग और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोसाइटी में लंबे समय से एओए के चुनाव नहीं हुए हैं। सोसाइटी में लोगों से रखरखाव शुल्क और बिजली का शुल्क वसूला जा रहा है। इस शुल्क को लोगों के प्री-पेड मीटर से काटा जा रहा है। इससे लोगों को तमाम तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

समस्या और समाधान की मांग

उन्होंने बताया कि नियमों का पालन किए बिना रखरखाव शुल्क और बिजली का शुल्क वसूली जा रहा है। आरोप है कि जो लोग सोसाइटी की भलाई के लिए आवाज उठाते हैं तो उन्हें डराया और धमकाया जाता है। शहर के जनप्रतिनिधि भी सोसाइटी की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डीएम और डिप्टी रजिस्टार से नियमानुसर चुनाव कराने और बढ़ा गए शुल्क को वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही एओए के लेनदेन का ऑडिट कराने की मांग की है।

एओए का बयान

वहीं, एओए के अध्यक्ष वाईपी गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के कुछ लोग सोसाइटी के बदनाम करने के लिए इस तरह के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और झूठे आरोप लगा रहे हैं। अपार्टमेंट एक्ट के तहत सोसाइटी में हर साल चुनाव होते हैं। रखरखाव शुल्क और बिजली का शुल्क भी नियमानुसार बढ़ाया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागुन मॉर्डन सोसाइटी में प्रदर्शन क्यों हो रहा है?
महागुन मॉर्डन सोसाइटी में प्रदर्शन एओए के चुनाव कराने, वित्त लेनदेन का ऑडिट करने, सामान्य क्षेत्र के रखरखाव और बिजली के शुल्क को वापस लेने की मांग को लेकर हो रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: सोसाइटी में चुनाव और ऑडिट कराने की मांग पर लोगों का प्रदर्शन