Noida News: एयरपोर्ट पर स्थाई नौकरी के लिए तहसील पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा में युवाओं ने नोएडा एयरपोर्ट पर स्थाई नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने यापल और नायल से ऑफर लेटर की माँग की, जो रोजगार के वादे के तहत दिए गए थे। कई युवाओं को नौकरी मिल रही है, लेकिन स्थाई नौकरी की माँग की जा रही है। एसडीएम ने दो दिनों का समय मांगा है।

Noida News: एयरपोर्ट पर स्थाई नौकरी के लिए तहसील पर प्रदर्शन

Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा एयरपोर्ट पर स्थाई नौकरी की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों के युवाओं ने सोमवार को जेवर तहसील पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने एयरलाइंस, यापल या नायल की ओर से ऑफर लेटर जारी होने की मांग की। बता दें कि, जेवर के 335 किसान परिवारों के युवाओं ने एयरपोर्ट पर जमीन के बदले रोजगार का विकल्प चुना था। इन युवाओं को यापल और नायल के ऑफर लेटर मिलने व अन्य प्रकार की सुविधा के वादे किए गए थे। आरोप है कि अब वादों के मुताबिक नौकरी नहीं मिल रही है। युवा अजीत कुमार व चांद मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने यापल और नायल के ऑफर लेटर की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे नामुमकिन बताते हुए एयरलाइंस में नौकरी का आश्वासन दिया, अब एयरलाइंस के बजाय उसकी वेंडर कंपनियां उन्हें साक्षात्कार के लिए ईमेल कर रही है।

कई युवाओं को ऑफर लेटर प्राप्त हो चुके हैं। इसमें कई नियम व शर्तें का पालन जरूरी बताया गया है। साथ ही उन्हें संविदा पर नौकरी दी जा रही है, उन्होंने स्थाई नौकरी की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम जेवर दुर्गेश कुमार ने युवाओं से दो दिनों का समय मांगा है। दो दिनों में एयरलाइंस के ऑफर लेटर दिलाने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।