वेतन न मिलने पर कचरा फैलाया
ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी एक में 7वें एवेन्यू सोसाइटी के सफाईकर्मियों ने वेतन न मिलने पर विरोध किया। उन्होंने मार्केट परिसर में कचरा फैलाकर वेतन देने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि रखरखाव प्रबंधन द्वारा उनका वेतन नहीं दिया जा रहा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। गौड़ सिटी एक में स्थित 7वें एवेन्यू सोसाइटी में सफाईकर्मियों ने वेतन न मिलने पर विरोध जताया है। शनिवार को उन्होंने मार्केट परिसर में कचरा फैला कर वेतन देने की मांग की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कर्मचारियों को कहना है कि रखरखाव प्रबंधन द्वारा उनका वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें घर चलाने में मुश्किल हो रही है। शनिवार को उन्होंने परिसर में कचरे को फैला फैलाकर वेतन देने की प्रबंधन से मांग की। सोसाइटी में रहने वाले अंकित और शंकर ने बताया कि हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क दिया जाता है, उसके बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा।
इस मामले में मेंटेनेंस प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


