पार्कों की खराब हालात को लेकर लोगों का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में पार्कों की खराब स्थिति को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण द्वारा पार्कों का सही रखरखाव नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार की लापरवाही से पार्कों में पानी नहीं डाला जा रहा, जिससे घास सूख रही है और गंदगी बढ़ रही है।

ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में पार्कों की बदहाल हालत को लेकर लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पार्कों का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है। प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। सेक्टर के महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टर के पार्कों की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है। ठेकेदार द्वारा रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किए गए ठेकेदार पार्कों में समय से पानी नहीं लगते हैं, जिसकी वजह से घास सूख जाती है और पार्कों की हरियाली समाप्त होती जा रही है।
वहीं, पेड़ पौधे भी सूख रहे हैं। साथ ही, समय से छंटाई ना होने के कारण पार्क में जगह-जगह झाड़ियां बढ़ रही है। झूले टूट गए हैं, जिसका इस्तेमाल बच्चे खेलने कूदने के लिए भी नहीं कर सकते और भी कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान होना बेहद जरूरी है। सबसे अधिक साफ सफाई नहीं होती है। ऐसे में सुबह और शाम के समय लोगों को वहां पर एक्साइज करने में परेशानी होती है। गंदगी के कारण लोगों को बदबू आती है। साथ ही,संक्रमित बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


