कार ने पैदल जा रहे प्रोफेसर को कुचला, मौत
ग्रेटर नोएडा में एक कार चालक ने पैदल चल रहे प्रोफेसर राजेंद्र भट्ट को कुचल दिया। इस दुर्घटना में प्रोफेसर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। यह हादसा 28 फरवरी को सेक्टर बीटा-1 के गेट के पास हुआ।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-1 के गेट के सामने कार चालक ने पैदल जा रहे प्रोफेसर को कुचल दिया। हादसे में प्रोफेसर की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर जीटा-1 स्थित ऐसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी में राजेंद्र भट्ट परिवार के साथ रहते थे। राजेंद्र भट्ट नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। पुलिस के मुताबिक वह 28 फरवरी को सेक्टर बीटा-1 के गेट नंबर-1 के समीप से पैदल निकलकर जा रहे थे।
इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने प्रोफेसर को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अब इस मामले में प्रोफेसर राजेंद्र भट्ट के साले अनिल कुमार धर ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



