प्रो रेसलिंग लीग में ओलंपिक और विश्व चैंपियन पहलवान आज से दमखम दिखाएंगे

Jan 14, 2026 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा में प्रो रेसलिंग लीग का पांचवा सीजन शुरू हो रहा है। पहले मुकाबले में पंजाब रॉयल्स और यूपी डोमिनेटर्स आमने-सामने होंगे। प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग लेंगी, जिसमें ओलंपिक और विश्व चैंपियन पहलवान शामिल हैं। सभी बाउट लाइव प्रसारित किए जाएंगे। टिकट की कीमत 300 से 2500 रुपये तक है।

प्रो रेसलिंग लीग में ओलंपिक और विश्व चैंपियन पहलवान आज से दमखम दिखाएंगे

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रो रेसलिंग लीग में ओलंपिक पदक विजेता सहित विश्व चैंपियन पहलवान गुरुवार से दांव-पेच लगाते दिखाते दिखेंगे। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पंजाब रॉयल्स और यूपी डोमिनेटर्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद प्रत्येक दिन दो मुकाबले होंगे। प्रो रेसलिंग लीग का खिताबी मुकाबला एक फरवरी को खेला जाएगा। प्रो रेसलिंग लीग का यह पांचवा सीजन होगा। छह टीमों के पहलवान प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। देल्ही दंगल वारियर्स, पंजाब रॉयल्स, टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स, यूपी डोमिनेटर्स, महाराष्ट्र केसरी और हरियाणा थंडर्स की टीम प्रतियोगिता का हिस्सा होगी। आईपीएल की तर्ज पर इसमें कई देशों के पहलवानों नीलामी की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता में छह टीमों में 100 से अधिक देश-विदेश के पहलवान दांव पेच लगाते दिखेंगे। पहली बार प्रो रेसलिंग लीग का आयोजन 2015 में हुआ था। 2019 तक चार बार इसका आयोजन हुआ। कोरोना महामारी के बाद इसे बंद कर दिया था। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुश्ती महासंघ करता है। प्रतियोगिता के सभी बाउट एक निजी चैनल पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। ओलंपिक और चार बार की विश्व चैंपियन महिला पहलवान सहित कई मशहूर पहलवान दमखम दिखाएंगे ओलंपिक चैंपियन और चार बार की विश्व चैंपियन यूई सुसाकी भी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। उनपर सबसे अधिक ₹60 लाख रुपये की बोली लगाकर हरियाणा थंडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता रॉबर्ट बारान को महाराष्ट्र केसरी ने ₹55 लाख में साइन किया। ओलंपिक सहित विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय सितारे भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इसमें अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल शामिल हैं। इनपर ₹52 लाख की बोली लगाकर यूपी डॉमिनेटर्स की टीम में शामिल किया गया है। मौजूदा अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत कलकल, जिन्हें दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने समान राशि में साइन किया। पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत को टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल ने ₹51 लाख में टीम में लिया है। एना गोदीनिज़ ने ₹46 लाख में पंजाब रॉयल्स की महिला टीम को मजबूती दी। 300 से 2500 रुपये तक के टिकट प्रो रेसलिंग लीग देखने के लिए खेलप्रेमियों को 300 से 2500 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। पहले तीन दिन एक टिकट लेने पर एक निशुल्क रखा गया है। टिकट ऐप पर बुक कर सकेंगे। पहले दिन को छोड़कर अन्य दिनों में शाम छह बजे और रात आठ बजे से मुकाबले होंगे। नोएडा इंडोर स्टेडियम में करीब पांच हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ी नोएडा और दिल्ली पहुंच गए हैं। राउंड रॉबिन में प्रत्येक टीम आपस में दो-दो बार भिड़ेगी प्रो रेसलिंग लीग के राउंड रॉबिन में प्रत्येक टीम दो-दो बार आपस में भिड़ेंगी। प्रत्येक दिन नौ नौ बाउट होंगे। यानि दोनों टीमों के नौ-नौ पहलवान आपस में भिड़ेंगे। इन मुकाबलों के आधार पर टीमों को अंक मिलेंगे। श्रेष्ठ चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। 13 दिनों में लीग मैच हो जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले होंगे। 30 और 31 जनवरी को सेमीफाइनल और एक फरवरी को खिताबी मुकाबला होगा। विश्राम के लिए दो दिन सुरक्षित रखा गया है। प्रो रेसलिंग के चार सीजन के विजेता वर्ष, विजेता, 2015, मुंबई गरुड़, 2017, एनसीआर पंजाब रॉयल्स, 2018, एनसीआर पंजाब रॉयल्स, 2019, हरियाणा हैमर्स,

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।