जुर्माना और शपथ पत्र जमा कराने के बाद छोड़ी गई निजी बसें

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

-दोबारा उल्लंघन करते दौड़ती पकड़ी गई तो काली सूची में डाली जाएंगी -बीते दिनों

जुर्माना और शपथ पत्र जमा कराने के बाद छोड़ी गई निजी बसें

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे पर नियमों का उल्लंघन करते दौड़ती पकड़ी गई निजी बसों को जुर्माना और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का शपथ पत्र जमा कराने के बाद छोड़ दिया गया है। परिवहन विभाग के अनुसार दोबारा उल्लंघन कर यदि बसें पकड़ी गई तो काली सूची में डाल दी जाएंगी। साथ ही बस का परिचालन सड़क पर दौड़ने से रोकने के लिए प्रक्रिया की जाएगी。

जांच अभियान

परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बीते दिनों विशेष जांच अभियान चलाकर लगभग 70 निजी बसों को जब्त किया था। बसें बिहार, गोरखपुर समेत अन्य क्षेत्रों से दिल्ली की तरफ आ रही थी।

नियमों का उल्लंघन

सड़क पर कहीं भी बस रोककर सवारी उतारना और बैठाना, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करना समेत अन्य कमियां मिली थी। बसों को नोएडा डिपो और कासना डिपो में रखा गया था।

सख्त कार्रवाई

एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि जुर्माना और शपथपत्र जमा करने के बाद बसों को छोड़ा गया है। बसों का जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। दोबारा इनमें से यदि कोई भी बस नियम का उल्लंघन करते दौड़ती पकड़ी गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें इन बसों का परिचालन पूरी तरह से सड़क पर बंद करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

----------

सौम्य मिश्र

FAQs

निजी बसों को कब पकड़ा गया था?
निजी बसों को हाल ही में विशेष जांच अभियान चलाकर पकड़ा गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।