बिल्डर सोसाइटियों में बिजली का आंतरिक ढांचा कमजोर होने से आपूर्ति बाधित हो रही

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेनो वेस्ट की बिल्डर सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही

बिल्डर सोसाइटियों में बिजली का आंतरिक ढांचा कमजोर होने से आपूर्ति बाधित हो रही

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की बिल्डर सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमियों का पता लगाने के लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। राधा स्काई गार्डन और महागुन माइवुड्स समेत 12 सोसाइटियों में आंतरिक बिजली ढांचा कमजोर मिला। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि राधा स्काई गार्डन, महागुन माइवुड्स,गैलेक्सी ड्रीम, पंचशील हाईनिश, सेंचुरियन पार्क, निराला ग्रीनशायर, सुपरटेक इकोविलेज-1, आम्रपाली लीजर पार्क, ट्राइडेंट, वेदांतम, जेएम फ्लोरेंस आदि सोसाइटियों में आंतरिक ढांचा कमजोर पाया गया। हालांकि, कुछ सोसाइटियों ने पिछले साल एनपीसीएल से जारी ऑडिट यानी समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर अपने बिजली ढांचा को मजबूत किया है, लेकिन अब भी कई जगह स्थिति जस की तस बनी हुई है।

वहीं, एनपीसीएल के अधिकारियों का दावा है कि उनकी तरफ बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।