सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान हुए लोग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा अड्डेला सोसाइटी में पिछले 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। लोग मेंटेनेंस प्रबंधन की लापरवाही के कारण परेशान हैं। कई बार बिजली आई, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। लोग आरोप लगा रहे हैं कि डीजी चलाने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा अड्डेला सोसाइटी में लोग बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान है। लोगों का कहना है कि पिछले करीब 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, जब लाइट आई तो उसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। लोगों का आरोप है कि बिजली व्यवस्था को समय से दुरुस्त न करने के कारण यह समस्याएं लगातार बना रही हैं, जो मेंटेनेंस प्रबंधन की लापरवाही है। सोसाइटी में रहने वाले राहुल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 1 बजे बिजली आपूर्ति बारिश हुई थी। जब शुक्रवार सुबह लोगों ने बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। लोगों के अधिक विरोध पर उन्हें अलग-अलग बहाने बताए गए। लोगों का आरोप है कि कभी मेंटेनेंस प्रबंधन द्वारा ट्रांसफॉर्म का फ्यूज खराब बताया जाता है तो कभी कुछ और वजह बता कर बात को टाल दिया जाता है।
बिजली संकट की स्थिति
अंकित ने बताया कि दोपहर में करीब 2 के करीब को थोड़ी देर के लिए बिजली की आपूर्ति की गई थी, जो करीब एक से डेढ़ घंटे हुई। उसके बाद दोबारा से बिजली काट दी गई। वही, शुक्रवार शाम के समय लोगों के घरों में बिजली आना शुरू हुई, लेकिन उसे पर भी बार-बार लाइट के आने-जाने का सिलसिला बना रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा अपने घर के बिजली उपकरणों को बंद करना पड़े, ताकि वह खराब ना हो जाए। वहीं, सोसाइटी में लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि डीजी के जरिए घरों में बिजली आपूर्ति हो रही है, परंतु डीजी चलने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, जिससे उनकी जेब पर अधिक भार पड़ता है।
समस्या का समाधान
वहीं, बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए कोई तैयार नहीं है। सोसाइटी के फैसिलिटी मैनेजर राकेश से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


