Noida News: दो घंटे बिजली गुल होने से मरीज परेशान रहे

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, राजेश शर्मा। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में मंगलवार सुबह दो घंटे

Noida News: दो घंटे बिजली गुल होने से मरीज परेशान रहे

Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में मंगलवार सुबह दो घंटे बिजली गुल रही। इससे मरीजों को पंजीकरण कराने समेत अन्य दिक्कतें हुईं। बिजली गुल होने के कारण मरीजों का पंजीकरण मैनुअली किया गया। वहीं, बिलिंग में भी परेशानी आई। सुबह आठ बजे से दो घंटे के लिए बिजली नहीं थी। अस्पताल की ओपीडी समेत अन्य कार्य नौ बजे से शुरू होते हैं। बिजली आपूर्ति से संबंधित एक फेज में दिक्कत आने के कारण जनरेटर भी काम नहीं कर रहा था। ऐसे में इलेक्ट्रिशियन ने करीब दो घंटे में खरीब ठीक कर आपूर्ति शुरू की। करीब एक घंटे तक ओपीडी, जांच समेत अन्य कार्य प्रभावित हुए। वार्ड समेत अन्य स्थानों पर यूपीएस के माध्यम से लाइटें जलाई गईं。

अस्पताल निदेशक की टिप्पणी

बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि दो फेस में बिजली थी, लेकिन एक फेस सही नहीं था। यदि तीनों फेस चले जाते तो जेनरेटर चल जाता। लिहाजा इसे बनवाने के बाद ही आपूर्ति हो पाई।

सेंट्रल एसी की खराबी

अस्पताल का सेंट्रल एसी भी खराब

पिछले कई दिन से अस्पताल का सेंट्रली एसी खराब है, जिससे उमस के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में पानी टपकने के कारण भी दिक्कतें आ रही है। मरम्मत का काम भी चल रहा है, जिससे अस्पताल में अव्यवस्था बनी हुई है। बेसमेंट में भी पानी भरा रहता है।

अभिनव प्रश्न और उत्तर

बिजली गुल होने से मरीजों को क्या परेशानी हुई?
बिजली गुल होने के कारण मरीजों का पंजीकरण मैनुअली किया गया और बिलिंग में भी परेशानी आई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida News: दो घंटे बिजली गुल होने से मरीज परेशान रहे