Hindi NewsNcr NewsNoida NewsPower Outage Disrupts Festival Celebrations in Yamuna City Greater Noida
सेक्टर-22डी में 12 घंटे तक बत्ती गुल होने से निवासी परेशान रहे

सेक्टर-22डी में 12 घंटे तक बत्ती गुल होने से निवासी परेशान रहे

संक्षेप: ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता यमुना सिटी के सेक्टर-22डी में त्योहार के दिन बुधवार को

Wed, 22 Oct 2025 08:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी में त्योहार के दिन बुधवार को करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे निवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा, निवासियों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी दुख जाहिर किया। सेक्टर-22डी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर में फ्लैटों तक पहुंचने के लिए आजतक रास्ता नहीं बना है। आसपास कूड़े के ढेर हैं। त्योहार के दिन फ्लैटों में करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही, इससे निवासियों को दैनिक कार्यों समेत अन्य प्रकार की समस्या से जूझना पड़ा। निवासियों का कहना है कि सेक्टर में बिजली की आपूर्ति बेहद कम होती है, किसी भी समय बिजली जाने से आसपास अंधेरा छा जाता है।

शहर अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है, यहां तक कि फ्लैटों तक पहुंचने के लिए भी रास्ता नहीं हैं। गांव से निकलकर सोसाइटी तक आया जाता है। आसपास अभी जंगल है, ऐसे में 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप होने से अप्रिय घटना का डर लग रहता है। जब मामले में विद्युत अधिकारियों से शिकायत की गई तो उन्होंने भी गलत तरीके से जवाब दिया, हालांकि थोड़ी देर बाद माफी भी मांग ली। वहीं, बाद में फाल्ट का पता लगाकर विद्युत आपूर्ति भी सुचारू कर दी गई।