ट्रांसफर से नाराज लाइनमैन ने कई गांवों की बिजली काटी
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28/32 स्थित बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को बिजली कटौती को लेकर जमकर हंगामा हुआ। संविदा पर नियुक्त एक लाइनमैन ने अपने ट्रांसफर से नाराज होकर शराब के नशे में पूरे बिजलीघर की आपूर्ति बंद कर दी। इससे आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

रबूपुरा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28/32 स्थित बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को बिजली कटौती को लेकर जमकर हंगामा हुआ। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल। यहां संविदा पर नियुक्त एक लाइनमैन ने अपने ट्रांसफर से नाराज होकर शराब के नशे में पूरे बिजलीघर की आपूर्ति बंद कर दी। जानकारी के अनुसार यूपीपीसीएल दनकौर खंड के एसडीओ अजय गुप्ता ने संविदा कर्मचारी सुरजीत का ट्रांसफर दूसरी जगह कर दिया था। इसके बाद उपकेंद्र पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि कर्मचारी शराब के नशे में सेक्टर-28/32 स्थित बिजली उपकेंद्र पहुंचा और बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए फीडर को बंद कर दिया जिससे तिरथली, तनाजा, वीरमपुर, मुरादगढ़ी, नगला हुकम सिंह, नगला जहानू, नगला भाटौना आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली ठप होने से आसपास के गांवों के लोग नाराज हो गए और बड़ी संख्या में बिजली घर पर पहुंच गए。
ग्रामीणों की नाराजगी
ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति ठप होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। रात करीब साढ़े दस बजे सूचना मिलने पर पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराया। इसके बाद बिजली आपूर्ति को सुचारू किया गया। विद्युत विभाग में मामले की जांच की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि बिजली घर पर हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। ग्रामीणों को शांत करा बिजली आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


