Noida News: सोसाइटी में तीन घंटे बिजली गुल रही

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में बिजली कटौती से निवासी परेशान हुए। सोमवार को लगभग तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही, जिसके कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। निवासियों ने एनपीसीएल से समय पर सूचना और समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है।

Noida News: सोसाइटी में तीन घंटे बिजली गुल रही

Noida News: ग्रेटर नोएडा, रुपल राठी। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में सोमवार को करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब 10 बजे से 11 बजे तक बिजली नहीं आने से लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। सोसाइटी में रहने वाली रंजना ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों की ओर से शिकायत की गई। शिकायत के बाद एनपीसीएल की ओर से बताया गया कि फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि, निवासियों का आरोप है कि फॉल्ट आने के बाद सोसाइटी के लोगों को समय पर इसकी सूचना नहीं दी गई, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।सोसाइटी

में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए डीजी सेट से बैकअप सप्लाई दी गई, लेकिन डीजी चलने पर निवासियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। ऐसे में लंबे समय तक बिजली कटौती होने पर इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ता है। लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में समय पर सूचना देने और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: सोसाइटी में तीन घंटे बिजली गुल रही