गोपाल शर्मा हत्याकांड : आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर अड़े परिजन

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली पुलिस ने किशोर गोपाल शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया, लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। प

गोपाल शर्मा हत्याकांड : आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर अड़े परिजन

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली पुलिस ने किशोर गोपाल शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया, लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। पिता ने फुल एनकाउंटर और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है। परिजन और ग्रामीण अगला कदम उठाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। बनवारीवास गांव से 21 मई को 15 वर्षीय किशोर गोपाल शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। किशोर का शव 22 मई की रात पड़ोस के रोही गांव में बने एक मकान के कमरे में पड़ा मिला था। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस मकान पर बुलडोजर चलवाया, जहां आरोपी हुक्का पीते थे। इसके बावजूद परिजन संतुष्ट दिखाई नहीं हैं। परिजन आरोपियों का फुल एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग पर अड़े हैं। इसको लेकर ग्रामीणों के साथ मंथन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रणनीति बनाने की बात कही है। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। उधर पुलिस लगातार परिजनों को समझने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई चल रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी。

सीएम और डिप्टी सीएम तक पहुंचा मामला

गोपाल शर्मा की हत्या का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तक पहुंच चुका है। जेवर विधायक ने इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। परिवार को भरोसा दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने फोन पर परिवार से बात कर उन्हें समझाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोपाल शर्मा की हत्या कब हुई थी?
गोपाल शर्मा की हत्या 21 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।