पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार
दादरी में पुलिस ने नेशनल हाईवे-91 पर एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें 36 भैंसें अवैध रूप से भरी गई थीं। सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई, जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी भैंसों को सुरक्षित गोशाला में भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे-91 पर पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ा। आरोपी अवैध रूप से पशुओं को ठूंसकर ले जा रहे थे। ट्रक से 36 भैंसें बरामद हुईं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक एक युवक विकास कसाना ने सोमवार की रात सूचना दी कि एक ट्रक राजस्थान से गाजियाबाद की ओर जा रहा है। उसमें भैंसों को अवैध रूप से क्रूरता के साथ भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बील गांव के पास वाहन को रुकवाकर चेक किया तो उसमें 36 भैंसें ठूंसकर भरी मिलीं। सभी भैंसों को सुरक्षित रूप से खंडेरा गोशाला में भेजा गया।
इस प्रकरण में चालक शाहिद उर्फ सरफुद्दीन, उसके साथी मोहम्मद शाहरुख कुरैशी और हसीफ कुरैशी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने शाहरुख और हासिफ को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


