Police File Case Against Man for Assaulting Woman in Noida Dispute मामूली विवाद में महिला को पीटा, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsPolice File Case Against Man for Assaulting Woman in Noida Dispute

मामूली विवाद में महिला को पीटा

नोएडा में एक महिला के साथ मामूली विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। फरीदाबाद निवासी तन्वी शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके दोस्त विवेक ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोपी ने जान...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाWed, 12 March 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
मामूली विवाद में महिला को पीटा

नोएडा। मामूली विवाद में महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-49 पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद निवासी तन्वी शर्मा ने बताया कि वर्तमान में वह नोएडा के सेक्टर-48 में रह रही हैं। आठ मार्च को महिला का दोस्त विवेक दिल्ली से आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवेक ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता को आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। जब घटनास्थल पर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।