Hindi NewsNcr NewsNoida NewsPolice Encounter with Robbers in Greater Noida Two Injured and Arrested
मंदिरों-घरों में चोरी करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में गोली लगी

मंदिरों-घरों में चोरी करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में गोली लगी

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाने की पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश चोरी की वारदातों में शामिल थे। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए। दोनों आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर से अपराध कर रहे थे।

Jan 07, 2026 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर थाने की पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच बुधवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश मंदिरों और घरों में चोरी करते थे। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि सूरजपुर थाने की पुलिस मोजर बेयर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। भागते समय उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद पुलिस की जबावी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान सिराजुद्दीन उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम आचरू कलां, थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर और मयंक शर्मा निवासी ग्राम खेड़ा, थाना पिलखुआ, जिला हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस, नवादा मंदिर से चोरी किए गए 20,700 रुपये, तिलपता गांव से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, 2,165 रुपये, एक काला बैग, दो आधार कार्ड, ताला तोड़ने के औजार और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पकड़े गए बदमाश पहले रेकी करते थे और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। जेल से छूटने के बाद फिर से वारदात करने लगे पुलिस ने बताया कि सिराजूद्दीन उर्फ गुड्डू के खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर समेत अन्य जिलो में करीब 17 मुकदमे दर्ज है। वहीं, मंयक के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में सिराजुद्दीन गाजियाबाद और मंयक नोएडा से जेल गए थे। जेल से बाहर आने के बाद दोनों फिर से लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे। विरोध करने पर पीड़ित को स्प्रे से बेहोश कर देते थे पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। खुद को नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद यह लूट या फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए निकलते थे। लूट और चोरी के मामले में सिराजुद्दीन पर गैंगस्टर ऐक्ट लगा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्प्रे बरामद किया है। लूट के दौरान पीड़ित के विरोध करने पर बदमाश उसके मुंह पर स्प्रे कर बेहोश कर देते थे।