गौवध के मामले में पांच बदमाश मुठभेड़ में दबोचे

Feb 28, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

रबूपुरा में शुक्रवार रात पुलिस की मुठभेड़ में गौवध के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों से गौवध में इस्तेमाल होने वाले औजार और हथियार बरामद किए। आरोपी ओखला और मेवात के निवासी हैं।

गौवध के मामले में पांच बदमाश मुठभेड़ में दबोचे

दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल गौवध में इस्तेमाल औजार और हथियार बरामद रबूपुरा, संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गौवध के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। आरोपियों से गौवध में इस्तेमाल होने वाले औजार और हथियार भी बरामद किए । पुलिस ने बताया कि रात को वाहन की जांच के दौरान गांव रौनिजा के पास एक ऑटो को रुकने का इशारा किया। इस दौरानऑटो चालक वापस भागने लगा। पीछा करने पर ऑटो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान ओखला, नई दिल्ली निवासी सैयद और मेवात क्षेत्र हरियाणा निवासी गोरामियां के रूप में हुई। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे उनके साथी मेवात निवासी मुंसर कमाल, मोहम्मद बिलाल और मदनपुर खादर के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार को घेराबंदी कर दबोचा गया। बदमाशों के कब्जे से एक ऑटो, गौवध के लिए रखे हुए दो चाकू, चार सिरिंज, चार इंजेक्शन की शीशी आदि किए गए। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को गौवंश के अवशेष मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में पकड़े गए बदमाश वांछित चल रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।