मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाशों को गोली लगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में मोजर बेयर गोलचक्कर के पास पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने चार संदिग्धों को रोका, लेकिन वे भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घायलों की पहचान मुकेश और आकाश के रूप में हुई। उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया।

मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाशों को गोली लगी

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। मोजर बेयर गोलचक्कर के पास गुरुवार की सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उनके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम मोजर बेयर गोलचक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगी दो बाइक पर चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसल कर गिर गईं। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जबावी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी मुकेश उर्फ मुक्के और दनकौर के चीती गांव निवासी आकाश के रूप में हुई। पुलिस ने उनके दो साथियों बिहार के मधुबनी निवासी देवेंद्र शर्मा और अलीगढ़ निवासी सतपाल को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट लगी दो बाइक और घरों से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा भी किया। उनके खिलाफ पहले से केस दर्ज हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।