बंद मकान में हुक्का पी रहे तीन युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के जेवर के बनवारीवास गांव में किशोर गोपाल की हत्या के बाद पुलिस ने हुक्का पीने वाले युवाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है। हुक्का पिलाने के विवाद में गोपाल की हत्या हुई थी। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया और हुक्का पार्टी के खिलाफ छापेमारी की।

बंद मकान में हुक्का पी रहे तीन युवक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर के बनवारीवास गांव में किशोर की हत्या को लेकर पुलिस ने टोली बनाकर हुक्का पीने वाले युवाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है। हुक्का पिलाने के विवाद में ही गोपाल की हत्या की गई थी। पुलिस ने बुधवार की रात एक बंद मकान में छापेमारी कर तीन युवकों की गिरफ्तारी की है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोही गांव के बाहर बने कुछ मकानों में युवक हुक्का पार्टी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां एक मकान में युवकों ने हुक्का चौपाल बना रखी थी। यहां से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशान किया जाता था।

महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार की बात सामने आई थी। इसी हुक्का चौपाल पर किशोर को गलत संगत में डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या की गई। इस घटना के बाद से हुक्का पीने वाली टोली ने ठिकाना बदल दिया। वह दूसरे बंद पड़े मकान में हुक्का पार्टी करने लगे। पुलिस की टीम ने बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर बंद पड़े मकान में छापेमारी की। यहां 8-10 युवक हुक्का पी रहे थे। पुलिस की छापेमारी के दौरान युवकों में भगदड़ मच गई और इधर-उधर भाग निकले। पुलिस ने तीन युवकों को मौके पर धर दबोचा। इनकी पहचान रोही गांव के अवधेश, विनीत और कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके से दो हुक्का, दो चिलम और नशीला तंबाकू भी बरामद किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।