Noida News: नकली सोना दिखाकर ठगने वाले दबोचे
Noida News: ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली पुलिस ने नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों, जिसमें एक महिला शामिल है, को गिरफ्तार किया और उनसे एक लाख 20 हजार रुपये तथा नकली सोने की चेन बरामद की। आरोपी दिल्ली के निवासी हैं और मजदूरी का बहाना बनाकर ठगी करते थे।

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोगों को नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक लाख 20 हजार रुपये नगद और एक पीली धातु की चेन वाली झालर बरामद की है। इनकी दो-दो लाख रुपये की दो एफडी भी फ्रीज करवाई गई है। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक युवक द्वारा कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उनके पिता को नकली सोने के आभूषण से भरा बैग देकर टप्पेबाजी करके लाखों रुपये की ठगी की थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपी महिला मनी, मोहन और धर्मा को चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी मूलरूप से उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। फिलहाल पुराना हैबतपुर ग्रेनो वेस्ट में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी खुद को मजदूरी का कार्य करने वाले बताकर किसी आम व्यक्ति को यह बताते थे कि हमें खुदाई में कुछ सोना चांदी मिला है, जिसको हम बेचना चाहते हैं। इस प्रकार आरोपी पीड़ित व्यक्ति को अपने पूर्ण विश्वास में नकली सोना दिखाकर ठगी करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।


