कोहरे में हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने किया चाय पानी का इंतजाम

Dec 16, 2025 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कोहरे में हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों के लिए चाय और पानी का इंतजाम किया है। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और वाहन चालकों को कोहरे में धीमी गति से गाड़ी चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कोहरे में हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने किया चाय पानी का इंतजाम

कोहरे में हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने किया चाय पानी का इंतजाम ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने कोहरे में हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए चाय-पानी का इंतजाम किया है। साथ ही उनको जागरूक किया जा रहा है। उनसे कोहरे में धीमी गति से गाड़ी चलाने की अपील की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि कोहरे में हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बड़े वाहन चालकों के लिए रात में चाय और पानी का इंतजाम किया गया है।

पुलिसकर्मियों और टोलकर्मियों द्वारा बड़े वाहन चालकों को चाय पिलवाई जा रही है। इसके साथ ही उन्हें मुंह धोने के लिए पानी भी दिया जा रहा है। दरअसल, कई बार नींद की झपकी आने की वजह से भी हादसे होते हैं। एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पुलिस कर्मी खड़े होकर वाहन चालकों को कोहरे के समय में सावधानी बरतने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें एक्सप्रेस वे पर लोगों को जागरुक कर रही है। एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने व ओवरटेकिंग ने करने और साइड में वाहन न खड़ा करने आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि कोहरे के समय सावधानी बरतें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;