पौधे लगाकर शहर में हरियाली बढ़ाने की शपथ ली
नोएडा, गौरव भारद्वाज। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए और हरियाली बढ़ाने की शपथ ली गई। इस दौरान जि

नोएडा, गौरव भारद्वाज। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए और हरियाली बढ़ाने की शपथ ली गई। इस दौरान जिले के तीनों प्राधिकरण, वन विभाग, अन्य विभाग, संस्थाओं, स्कूल कॉलेजों ने पौधारोपण किया। प्रदेश सरकार ने जिले को एक ही दिन में 1.21 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया था, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने मौलश्री का पौधा रोपित कर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण दिवस को जन-आंदोलन के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है, प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने सभी नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, आरडब्ल्यूए एवं अधिकारियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने पर जोर दिया। डीएम मेधा रूपम ने लोगों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कृषकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषक नोडल विभागों से निशुल्क पौधे प्राप्त कर अपने खेतों एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करें। इस मौके पर वहां मौजूद अतिथियों ने तुलसी, नींबू, अमरूद सहित विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधों का वितरण किया। इस मौके पर डीएम मेधा रूपम, सीडीओ, विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी, स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, सीआरपीएफ के अधिकारी, वीआईएएफ फाउंडेशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।पुलिस कमिश्नर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दियापुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्वयं पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों कदम्ब, अमलतास, कचनार, कंजी, अशोक, सहजन, मौलश्री, जामुन, गुलमोहर आदि के वृक्षों का रोपण किया गया, कमिश्नरेट में हजारों से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। जिससे पर्यावरण को संरक्षित करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया गया। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि एक सतत प्रयास का हिस्सा होना चाहिए। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया तथा इस प्रकार की गतिविधियों को लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। पुलिस का यह प्रयास समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सहित कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त एवं अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।रबुपूरा रोड पर एक हजार पौधे लगाएयमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में रबूपुरा मार्ग पर एक हजार से अधिक पौधे रोपित किए गए। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने पौधा रोपित कर अभियान को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पौधे रोपित किए गए। सीईओ ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पौधे रोपित कर हरियाली बढ़ाने पर जोर है। वर्तमान में क्षेत्र में 43 पार्क विकसित किए जा रहे हैं, इसके अलावा ग्रीन बेल्ट विकसित करने के काम भी चल रहे हैं।नोएडा प्राधिकरण ने भी किया पौधारोपणविश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-35 मोरना डिपो के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत प्राधिकरण के उद्यान विभाग की तरफ से पौधरोपण कराया गया। पौधरोपण सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने किया। उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया इसके अलावा नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों 22, 51, 45, 50, 43, 36, 48, 41, 137, 144, 151 समेत कई स्थानों पर लोगों के सहयोग से पौधरोपण किया गया।स्कूल-कॉलेजों में भी किया गया पौधारोपणविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसकेए ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा के ईटा-2 स्थित जैतपुर प्राइमरी स्कूल में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान 150 से अधिक पौधे लगाए गए। एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। एमिटी विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम और सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान के अंर्तगत एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला सहित एमिटी विश्वविद्यालय के अधिकारियों, निदेशकों और छात्रों ने 50 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में 50 से अधिक स्नातक एंव स्नातकोत्तर छात्रों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-62 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में शिक्षक एवं छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान संस्थान के स्टाफ एवं फैकल्टी ने एक दूसरे को भेज स्वरूप पौधे एवं कपड़े के बैग दिए।राजनेताओं ने भी जगह-जगह किया पौधारोपणप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। संगठन के हिसाब से जिले के सभी 11 मंडलों में भी पौधारोपण किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सूरजपुर स्थित वेटलैंड में पौधरोपण किया। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ़ महेश शर्मा ने जेपी अमन सोसाइटी में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। वहीं, राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने गांव रोजा जलालपुर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने जारचा मंडल के गांव प्यावली, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने गांव कैमराला, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सेक्टर चाई-4, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी ने गांव बोड़ाकी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने गांव आकिलपुर, दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित ने नगर के आमका रोड स्थित युवक मंगल पार्क में पौधरोपण किया।सेक्टर-सोसाइटियों में भी किया गया पौधारोपणयह अभियान सिक्का काम्या ग्रीन्स सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सिक्का मॉल ऑफ एक्सप्रेसवे, सेक्टर ओमेगा द्वितीय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। सिक्का ग्रुप के चेयरमैन हरविंदर सिंह सिक्का ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखे जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


