फ्लैट के कमरे में गिरा प्लास्टर का बड़ा हिस्सा

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में एक फ्लैट में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया, जिससे युवक का मोबाइल टूट गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। सोसाइटी के निवासियों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। गनीमत रही कि कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

फ्लैट के कमरे में गिरा प्लास्टर का बड़ा हिस्सा

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में एक फ्लैट में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे युवक का मोबाइल टूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोसाइटी के बाद लोगों ने मामले में विरोध जताया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। वीडियो में लोगों का कहना है कि परिसर के एक फ्लैट के कमरे में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्लास्टर का काफी बड़ा हिस्सा सीधे बेड पर गिरा, जिससे बेड पर रखा फोन टूट गया।

मलबे के कुछ टुकड़े लैपटॉप के ऊपर भी गिरे। इसे लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति कमरे में होता तो वह गंभीर रूप से घायल हो सकता था। वहीं, मेंटेनेंस प्रबंधन द्वारा लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सोसाइटी में अच्छी गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।