ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाफूड फेस्टिवल में लोगों ने कई व्यंजनों का स्वाद चखा

फूड फेस्टिवल में लोगों ने कई व्यंजनों का स्वाद चखा

नोएडा। सेक्टर 129 स्थित गुलशन ग्रुप ने अपने कमर्शियल प्रोजेक्ट गुलशन वन 29 के...

फूड फेस्टिवल में लोगों ने कई व्यंजनों का स्वाद चखा
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSun, 21 Nov 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। सेक्टर 129 स्थित गुलशन ग्रुप ने अपने कमर्शियल प्रोजेक्ट गुलशन वन 29 के एम्फीथिएटर में रविवार को एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया। फूड फेस्टिवल में इंडियन काफिर कंपनी, मिशे आर्टिसन बेकरी, द मोमो स्टेशन, बकार्डी, ग्रबर्स एंड ब्रदर्स बेकरी, चेटेडु डी पांडिचर को शामिल किया गया। बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने इन व्यंजनों का स्वाद चखा। गुलशन ग्रुप के निदेशक युक्ति नागपाल ने बताया कि शहर में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों को विभिन्न व्यंजनों के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है।

गर्भ में पल रहे बच्चों का पुंसवन संस्कार

नोएडा। महिला मंडल की ओर से रविवार को 21 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार कराया गया। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था में बच्चों का देखभाल, खान पान आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान हवन के बाद औषधीय जड़ी बूटियां व खूर खिलाया गया। स्वता भट्ट ने बताया कि हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है। इसमें पुंसवन संस्कार सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संस्कार में हम गर्भ में पल रही आत्मा का स्वागत करते हैं। इस दौरान उन्होंने गर्भधारण करने वाली महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें