ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाअफगानिस्तान के मेवा और बांग्लादेश की साड़ी को लोग कर रहे हैं पसंद

अफगानिस्तान के मेवा और बांग्लादेश की साड़ी को लोग कर रहे हैं पसंद

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर सरहदों पर तनाव का व्यापार पर ना पड़े असर सरहदों पर तनाव का व्यापार पर ना पड़े...

अफगानिस्तान के मेवा और बांग्लादेश की साड़ी को लोग कर रहे हैं पसंद
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाTue, 21 Aug 2018 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में अफगानिस्तान के मेवा ओर बांग्लादेश साड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार 11 देशों के व्यापारी इस मेले में आए हैं। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में पाकिस्तान से आए नदीम इंटरप्राइजेज ने ओनिक्स स्टोन से बने पत्थर के सजावटी उत्पादों को लगाया है। नदीम इंटरप्राइजेज के जमशैद अली ने बताया कि एक खास ओनिक्स पत्थर से बने सजावटी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। जिनकी कीमत 50 रुपये से 2.50 लाख रुपये तक है। यह पत्थर क्वेटा और ओलोजिस्तान में पाया जाता है। कराची के कारखानों मे इसे तैयार किया जाता है। इस बार चौथी बार प्रदर्शनी में भाग लिया है। भारतीय बाजार में ग्राहक अच्छे मिल जाते हैं। हम भारतीय बाजार में कई राज्यों में प्रदर्शनी लगाते हैं। बांग्लादेश से आए व्यापारियों ने साड़ी, सलावर व सूट का स्टॉल लगाया है। उन्होंने मुश्लिन सिल्क, राजियाई सिल्क, जामदिनी समेत कई तरह के धागों से तैयार साड़ियां और सूट लगाये हैं। अफगानिस्तान से आये जमाल खान ने बताया कि 11 तरह की सूखा मेवा लाये हैं। जो कि सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें अफगानिस्तान का ट्रै फुलबे, ब्लू बैरी, नोजा और मोमरा बादाम खास है।व्यापार दिलों को जोड़ता हैव्यापारियों औऱ कारोबारियों का काम दो लोगों के बीच परस्पर संवाद स्थापित करना और एक रिश्ता बनाना है। इसलिए हम चाहते हैं कि देशों की सरहद की समस्याएं हल हों और पारस्परिक मसलों के बीच व्यापारिक संबंधों को नुकसान न पहुंचे।भारत घर जैसानदीम ने बताया कि भारत में राजस्थान में उनकी रिश्तेदारी है। भारत हमारा पड़ोसी मुल्क ही नहीं बल्कि हमारे अपनों का घर भी है। अफगानिस्तान से आये व्यापारी ने कहा कि दिल्ली और बेंगलुरु में उनके बच्चे व रिश्तेदार नौकरी कर रहे हैं। भारत दूसरा घर जैसा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें