ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाअप्रैल के एक सप्ताह में ही मार्च से अधिक संक्रमित

अप्रैल के एक सप्ताह में ही मार्च से अधिक संक्रमित

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अप्रैल के पहले सप्ताह में...

अप्रैल के एक सप्ताह में ही मार्च से अधिक संक्रमित
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाThu, 08 Apr 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अप्रैल के पहले सप्ताह में ही मार्च से अधिक हो गई है। वहीं फरवरी के मुकाबले अप्रैल के पहले सात दिन में तीन गुना अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है। फरवरी के बाद से मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। जिले में चार महीने के बाद सात अप्रैल को एक दिन में 125 मरीजों की पुष्टि की गई।

वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या अप्रैल में फरवरी के मुकाबले 15 गुना अधिक हैं। 15 फरवरी को 42 मरीजों का इलाज जिले के अस्पतालों में चल रहा था। सात अप्रैल तक यह संख्या 652 हो गई है। मरीजों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच संख्या बढ़ाकर 4000 कर दी है। फरवरी में यह 1200-1300 प्रतिदिन था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि वर्तमान में मरीजों की जांच और पुष्टि पर उन्हें बेहतर इलाज देना प्राथमिकताओं में है। टीकाकरण भी लगातार बढ़ रहा है।

इस वर्ष मरीजों की स्थिति :

जनवरी : 424,

फरवरी : 179,

मार्च : 561,

सात अप्रैल तक : 597,

सक्रिय मरीजों की स्थिति :

15 फरवरी : 42

25 फरवरी : 65

10 मार्च : 85

20 मार्च : 93

30 मार्च : 319

07 अप्रैल : 652

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें