सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में की थी युवती की हत्या

Jan 13, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में एक युवती की हत्या उसके आशिक द्वारा एकतरफा प्यार में की गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवती का मोबाइल और बाइक बरामद की। युवती के मोबाइल से आरोपी की पत्नी के खाते में रुपये ट्रांसफर होने का भी पता चला है।

सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में की थी युवती की हत्या

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 में रहने वाली युवती की हत्या सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में की थी। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से युवती का मोबाइल भी बरामद किया। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह सेक्टर बीटा-2 में रहने वाली युवती का शव पार्क के समीप कार के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि युवती की हत्या की गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए छह टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम को मंगलवार की शाम को सूचना मिली कि आरोपी ढकिया वाले बाबा गोलचक्कर की ओर बाइक से जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान अंकित कुमार निवासी गांव जैतपुर वैशपुर सूरजपुर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से युवती का मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्टर डेल्टा वन मेट्रो स्टेशन के समीप फल का ठेला लगता है। युवती आरोपी से फल खरीदती थी। इसी बीच युवती की उससे जान पहचान हो गई। आरोपी अंकित को लगा कि वह उससे प्यार करने लगी है। इस बीच आरोपी ने युवती से दोस्ती करनी चाही और प्यार का इजहार किया। युवती ने दोस्ती करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आ गया। पुलिस के मुताबिक रविवार को युवती घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपी पीछा करते हुए उसके साथ सेक्टर तक पहुंचा और घर के समीप दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एकतरफा प्यार में हत्या की घटना को अंजाम दिया। शव को कार के नीचे फेंक कर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती के मोबाइल से रुपये ट्रांसफर हुए पुलिस की छानबीन में पता चला है कि हत्या की वारदात से पहले युवती के मोबाइल से आरोपी की पत्नी के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए। यह रुपये युवती ने अपनी मर्जी से ट्रांसफर किए या आरोपी ने जबरन करवाए। इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने नारेबाजी कर रोष जताया पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो परिजन सेक्टर में इकट्ठा हो गए। परिजनों ने सेक्टर के लोगों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना का गलत खुलासा किया। पुलिस पहले कई आरोपियों के घटना में शामिल होने की बात कर रही थी। अब पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;