शोध केंद्र विकसित करने के लिए शासन के आदेश का इंतजार

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के ओखला पक्षी विहार को विश्वस्तरीय इको टूरिज्म और रिसर्च केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। वन विभाग शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। इस परियोजना में पक्षी विहार में शोध केंद्र बनाए जाएंगे, जहां छात्र और शोधकर्ता पक्षियों, पानी और मिट्टी पर अध्ययन कर सकेंगे।

शोध केंद्र विकसित करने के लिए शासन के आदेश का इंतजार

नोएडा, सौम्य मिश्र। ओखला पक्षी विहार को विश्वस्तरीय इको टूरिज्म और रिसर्च केंद्र विकसित करने के लिए वन विभाग को शासन के आदेश का इंतजार है। वन विभाग के अनुसार इस बारे में प्राधिकरण के साथ कई बैठक हो चुकी हैं। शासन का आदेश मिलने पर इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। वन विभाग के अनुसार इस परियोजना के तहत पक्षी विहार में अत्याधुनिक शोध केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें छात्रों को पक्षियों पर शोध करने का मौका दिया जाएगा। शोधकर्ता पक्षियों, पानी, मिट्टी पर शोध कर सकेंगे। प्रजातियों के अनुसार उनके आवास, घोंसले बनाने के स्थान आदि विकसित किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।