तीन लोगों ने रंजिश में युवक को पीटा

Feb 22, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के सेक्टर-52 में तीन लोगों ने रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर पहले एनसीआर दर्ज हुई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन लोगों ने रंजिश में युवक को पीटा

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-52 में तीन लोगों ने रंजिश में युवक को पीट दिया। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर पूर्व में एनसीआर दर्ज कर चुकी पुलिस ने अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। होशियारपुर गांव की गली नंबर-19 निवासी हरीश यादव ने पुलिस को बताया कि वह 21 जनवरी को सेक्टर-52 में था। आरोप है कि पवन, शिवम और मोनू ने वहां उसके साथ मारपीट की। आरोपियों की पिटाई से वह घायल हो गया। पुलिस ने उस समय एनसीआर दर्ज की। इसके बाद पीड़ित का चिकित्साधिकारी द्वारा मेडिकल किया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि पीड़ित के सीधे कंधे की हड्डी में फैक्चर है।

चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एनसीआर को एफआईआर में तरमीम किया है। पुलिस का कहना है कि केस की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।